बालाजी श्रीवास्तव (Balaji Srivastava) दिल्ली पुलिस के नये कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) होंगे. 1988 बैच के IPS अधिकारी बालाजी को ये अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. मौजूदा कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव बुधवार यानी 30 जून को रिटायर हों रहे हैं. मंगलवार को गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने आदेश जारी करते हुए बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है.
बालाजी श्रीवास्तव फिलहाल दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं. दिल्ली दंगा केस को हैंडल करने में बालाजी की अहम भूमिका रही है. वो मिजोरम के डीजी और पुडुचेरी के डीजीपी भी रह चुके हैं. इसके अलावा स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस में विशेष आयुक्त के पद पर भी तैनात रहे हैं.
गृह मंत्रालय के आदेश में लिखा है कि एसएन श्रीवास्तव (S N Shrivastava) के 30 जून को रिटायर होने के बाद बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे, जब तक कि कोई नया कमिश्नर नियुक्त नहीं किया जाता.