बजाज ने लॉन्च किया Pulsar 125 Neon का स्प्लिट सीट वेरिएंट

Updated : Sep 22, 2019 11:40
|
Editorji News Desk

बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपनी हाल ही लॉन्च हुई बाइक Bajaj Pulsar 125 Neon का स्प्लिट सीट वेरिएंट लॉन्च किया है. इस वेरिएंट की कीमत 70,618 रुपये है, जो स्टैंडर्ड वेरियंट से 3,904 रुपये महंगी है. बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार हैं, जो इसकी राइडिंग पोजिशन स्पोर्टी बनाता है. पल्सर में 125cc, DTS-i इंजन दिया गया है. ये इंजन 8,500 rpm पर 11.8 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 11 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह इंजन हाई-स्पीड पर भी स्मूद चलता है. इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स है. राइडर किसी भी गियर में क्लच दबाकर बाइक स्टार्ट कर सकता है.

8

Recommended For You