बिहार के बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा

Updated : May 01, 2021 09:00
|
Editorji News Desk

हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे बिहार के बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन  (Shahabuddin) का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया. वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे. कोरोना संक्रमण के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दरअसल कहा जा रहा है कि 20 अप्रैल को ही शहाबुद्दीन की हालत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद उनकी जांच करवाई गई, रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल (Tihar Jail ) के डॉक्टरों की निगरानी में दे दिया गया. इसके बाद भी उनका हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा. पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे हैं। 15 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बिहार की सीवान जेल से तिहाड़ लाने का आदेश दिया था. शहाबुद्दीन को सीवान के लोग तेजाब कांड के लिए भी याद करते हैं, आरोप है कि साल 2004 में एक शख्स चंदा बाबू के तीनों बेटों की मौत में शहाबुद्दीन का हाथ था.

CovidTihar

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या