ईद-उल-जुहा (Eid-ul -Adha) से ठीक पहले इराक (Iraq) की राजधानी बगदाद धमाकों से दहल गई है. इस्लामिक स्टेट समूह (Islamic State Group) द्वारा किए गए आत्मघाती में 36 से ज्यादा लोगों की मौत हुईहै. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. ये हमला पिछले कुछ सालों में हुआ सबसे बड़ा हमला है.
धमाके के बाद सुन्नी मुस्लिम जिहादियों ने टेलीग्राम मैसेंजर सेवा पर दावा किया है कि एक आईएस आत्मघाती हमलावर ने उत्तर-पूर्वी बगदाद (Baghdad) के सदर शहर के शिया जिले के वोहेलत बाजार में एक विस्फोट किया, जो ईद के मौके पर खरीदारी के लिए सजाया गया था और वहां काफी भीड़ थी.
इस हमले के बाद लोग दहशत में आ गए और वहां अफरा-तफरी मच गई. विस्फोट का धुआं साफ होने पर हर तरफ तबाही का मंजर था. इराक के राष्ट्रपति बरहम सालिह (President Barham Salih) ने इस हमले को जघन्य बताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अपराधियों को एक पल के लिए भी चैन से नहीं रहने देंगे.