सुपरहिट सॉन्ग 'गेंदा फूल' के एक साल बाद, जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez)और बादशाह (Badshah) की जोड़ी एक बार फिर डांस फ्लोर पर साथ नजर आई है. बादशाह का नया म्यूजिक वीडियो 'पानी पानी' (Pani Pani) रिलीज कर दिया गया है.
रिलीज होते ही ये गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने को बादशाह ने लिखा, कंपोज और इसको अपनी आवाज भी दी है. इस नए वीडियो में 'डीजे वाले बाबू' फेम आस्था गिल भी बादशाह के साथ नजर आ रही हैं.
राजस्थान में शूट किए गए इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की जोड़ी बेहद कमाल की लग रही है. गाने की शुरुआत में जैकलीन राजस्थानी ट्रेडिशनल ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. इसके बाद म्यूजिक के साथ बादशाह की एंट्री होती हैं और शानदार रेगिस्तान की झलक भी दिखाई देती है.