रैपर बादशाह (Badshah) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के सॉन्ग 'पानी-पानी' ने इंटरनेट पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है. 'गेंदा फूल (Genda Phool) सॉन्ग की कामयाबी के बाद अब 'पानी पानी' गाना जबरदस्त हिट हो रहा है. इस गाने ने यूट्यूब पर पूरे 500 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.
हाल ही में रिलीज हुए इस गाने का वीडियो क्लिप सारेगामा म्यूजिक ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए फैन्स को जानकारी दी है कि, 'पानी-पानी' सॉन्ग ने यूट्यूब पर 500 मिलियन व्यूज का पार कर लिए हैं. फैन्स इस पोस्ट पर बदशाह और जैकलीन को खूब बधाईयां दे रहे हैं साथ ही बादशाह को जमकर तारीफें भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें :Sara Ali Khan छुट्टियां मनाने पहुंचीं लद्दाख, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें