रैपर बादशाह और एक्ट्रेस सरगुन मेहता का गाया रैप सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है. बादशाह और सरगुन ने कलर्स टीवी के आने वाले शो उडारियां (Udaarian) के लिए ये रैप सॉन्ग गाया है. यह गाना सीरियल के प्रमोशन के लिए बनाया गया है, जिसमें शो के सभी किरदारों का परिचय दिया गया है. वीडियो में बादशाह और सरगुन बड़े स्वैग के साथ शो के किरदार फतेह, तेजो और जैस्मिन के बारे में बता रहे हैं. गाने में बादशाह और सरगुन के साथ उडारियां के एक्टर अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी और ईशा मालवीय भी नजर आ रहे हैं. इस रैप सॉन्ग का वीडियो कलर्स टीवी ने शेयर किया है. यह शो 15 मार्च से कलर्स टीवी पर शुरू होगा.