बदायूं में हुए रेपकांड ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस बीच गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी बदायूं पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. चंद्रमुखी ने कहा कि राज्य के सीएम ऐसे अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते आए हैं और हमें विश्वास है कि इस मामले में भी दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से सदस्य चंद्रमुखी देवी देखेंगी कि महिला से गैंगरेप के मामले में कार्रवाई ठीक से हुई है या नहीं और अगर हुई है तो इसमें कितनी प्रगति है. पुलिस की तरफ से इस मामले में दो लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.