Southampton में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Chamionship Final) के फाइनल का दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी (Bad light plays spoilsport) की वजह से पहले ही खत्म करना पड़ा. स्टंप्स तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए हैं, कोहली और रहाणे नॉट आउट रहे, कोहली 44 और रहाणे 29 रन पर नाबाद रहे.
न्यूजीलैंड टीम की ओर से जैमिसन वेगनर और बोल्ट को 1- 1 विकेट मिले. इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. हालांकि इस मैच में कैप्टन कोहली ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया, कोहली भारतीय टीम के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है