'लार' का विकल्प ढूंढ़ लाए गेंदबाज़, साउथैम्प्टन टेस्ट में प्रयोग सफल!

Updated : Jul 10, 2020 14:34
|
Editorji News Desk

कोरोना काल में लार पर बैन लगने के बाद गेंदबाज़ों के सामने सबसे बड़ी चुनौती गेंद को चमकाने को लेकर थी. लेकिन, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों ने इस समस्या का तोड़ ढूंढ़ लिया है. साउथैम्पटन टेस्ट में बल्लेबाज़ों का विकेट पर टिकना मुश्किल कर रहा है गेंदबाज़ों का पसीना. इंग्लैंड के गेंदबाज़ मार्क वुड ने बताया कि खिलाड़ी अब अपने पीठ के पसीने से गेंद को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं. वुड ने कहा कि लार की गैरमौजूदगी में पीठ का पसीना बेहतर विकल्प बना हुआ है. हम सभी अपने-अपने पीठ के पसीने को बॉल को चमकाने के लिए प्रयोग में ला रहे हैं.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़ENGvsWIसाउथैम्प्टन टेस्टSaliva

Recommended For You