'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) गाना गाकर इंटरनेट के यंग सेंसेशन बन चुके सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) इन दिनों अपने फेम को एन्जॉय कर रहे हैं. मशहूर होने के बाद इन दिनों सहदेव मुंबई के जुहू बीच पर चिल कर रहे हैं. सहदेव का अपने दोस्तों संग वीडियो और कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इन तस्वीरों में आप सहदेव को जुहू बीच पर दोस्तों संग वक्त बिताते और स्टाइलिश पोज करते देख सकते हैं. इस वीडियो और सहदेव के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
हाल ही में सहदेव का 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) पहला ऑफिशियल गाना रिलीज हुआ है. गाने को मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) ने क्रिएट किया है. जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. बता दें एक पुराने वीडियो में सहदेव दिर्दो का गाया 'बचपन का प्यार' का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें देशभर में खूब शोहरत मिली.