70-80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस बबीता (Babita) 20 अप्रैल को अपना 74वां जन्मदिन(Birthday) मना रही हैं. साल 1966 में बबीता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. आपको जानकर हैरानी होगी की एक्ट्रेस ने आज तक अपने पूरे फिल्मी करियर में महज 19 फिल्में की हैं.
1971 में बबीता के करियर की एक अहम फिल्म 'कल आज और कल' रिलीज हुई. इस फिल्म में रणधीर कपूर हीरो थे. इस फिल्म के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में कब बदली दोनों को पता भी नहीं चला. जिसके बाद इन दोनों की शादी में बहुत दिक्कतें आईं.
रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने हिम्मत करके इस शादी के लिए अपने पिता से बात की. राजकपूर बबीता को अपनी फिल्मों में लेने के लिए तो पूरी तरह से तैयार थे लेकिन बबीता घर की बहू बने ऐसा वे हरगिज नहीं चाहते थे. फिर घर वालों ने शर्त रखी की अगर वो शादी करते हैं तो बबीता को अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ेगा. बबीता ने शर्त का मान रखा और फिल्मों को अलविदा कह दिया.