एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) और शाहिर शेख (Shaheer Sheikh) का रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'बारिश बन जाना' (Baarish Ban jaana ) रिलीज हो गया है. इस गाने के जरिए फैंस को पहली बार हिना और शाहिर जोड़ी देखने को मिली है.
हिना और शाहिर के इस गाने को पायल देव और Stebin Ben ने गाया है. गाने में कपल की लव स्टोरी और ब्रेकअप को दिखाया गया है. गाने में हिना खान और शाहिर के कैरेक्टर सेलिब्रिटीज हैं. जो ब्रेकअप के बाद साथ में एक ही प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इस गाने में फैंस को हिना और शाहिर की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. इसकी शूटिंग कश्मीर में हुई है. यानी गाने में भी कश्मीर की खूबसूरत लोकेशन्स देखने को मिली है.