ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने आग से बेहाल इलाकों का हवाई दौरा कर जायजा लिया. उन्होंने बिलपीन, दरगान और क्लैरेंस क्षेत्र का दौरा किया, जहां आग की वजह से दर्जनों बिल्डिंगे तबाह हो गई और कई लोग बेघर हो गए. ऑस्ट्रेलियाई PM ने घरों से सुरक्षित निकाले गए लोगों का हाल भी जाना. इसके अलावा उन्होंने आग और उससे बिगड़े हालात पर काबू पाने के प्रयासों की सराहना भी की. ऑस्ट्रेलिया की रॉयल नेवी की ओर से जारी इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता आग पर काबू पाने और उससे त्रस्त लोगों को बचाने का काम कितने युद्धस्तर पर चल रहा है.