ICC टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया लंबे वक्त के बाद नंबर वन टीम बनीं है. इससे ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर खुश तो हैं पर उन्होंने कहा कि असली लक्ष्य तो भारत को भारत में हराने का है. उन्होंने कहा कि एक अच्छी टीम बनने के लिए हमने काफी काम किया है. पिछले 2 सालों में हमने न सिर्फ फील्ड पर बल्कि उससे बाहर भी अच्छा परफॉर्म किया है. लैंगर ने कहा कि हमारा मकसद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का है. लेकिन हम भारत को उसके घर में हराते हैं तो बड़ी बात होगी. उन्होंने कहा कि नंबर वन बनना बड़ी बात है पर इसके बाद बेहतर टीम बने रहने के लिए मुकाबले भी वैसे ही जीतने होते हैं.