इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया

Updated : Jun 25, 2019 23:17
|
Editorji News Desk
लॉर्ड्स पर खेले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 64 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया जहां इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है, वहीं मेजबान इंग्लैंड पर बाहर होने की तलवार लटकती दिख रही है. मुकाबले में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच के 100 रन और डेविड वॉर्नर की 53 रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 285 रन बनाए. जवाब में 286 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 221 रन पर ढेर हो गई. मेजबान की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज़ बेहरेनडॉर्फ ने वनडे करियर में पहली बार 5 विकेट लिया. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से नहीं जीत पाने का इंग्लैंड का ट्रैक रिकॉर्ड भी उसकी इस हार के साथ बरकरार रहा.
वर्ल्ड कप 2019इंग्लैंडworld cup 2019सेमीफाइनलSEMIFINALऑस्ट्रेलिया

Recommended For You