भारत का 'सपना' तोड़ ऑस्ट्रेलिया 5वीं बार Women's World T20 चैंपियन

Updated : Mar 08, 2020 16:44
|
Editorji News Desk

हर गिरते विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत का सपना तोड़ा... और इसी के साथ 5वीं बार Women's World T20 के खिताब पर कब्जा कर लिया... हालांकि, इस हार की स्क्रिप्ट लिखनी भारतीय गेंदबाज़ी के दौरान ही शुरू हो गई थी... जब ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर्स हिली और मुनी ने एक-एक जीवनदान का फायदा उठाते हुए फाइनल में 75 और 78 रन की पारी खेली... और अपनी टीम को 184 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई... मेंस और वीमेंस क्रिकेट को मिलाकर T20 वर्ल्ड कप में 184 रन ऑस्ट्रेलिया का बनाया सबसे बड़ा स्कोर है... हिली और मुनी के बीच पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई... जो कि टूर्नामेंट का हाईएस्ट ओपनिंग स्टैंड रहा... जवाब में पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शफाली वर्मा के विकेट के साथ ही मानों भारतीय पारी पर ग्रहण लग गया... जेमिमा, स्मृति, हरमनप्रीत, वेदा ... देखते ही देखते MCG पर भारतीय विकेटों की पतझड़ हो गई... नतीजा ये हुआ कि पूरी टीम 99 रन पर धराशायी हो गई... और ऑस्ट्रेलिया ने 85 रन से मैदान मारते हुए भारत के पहली बार विश्व विजेता बनने का सुनहरा ख्वाब तोड़ दिया.

AUSvsIND

Recommended For You