महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सेक्युलरिज्म की हमारी विचारधारा में औरंगजेब कहीं फिट नहीं बैठते हैं. शुक्रवार को उद्धव ठाकरे बोले कि औरंगजेब धर्मनिरपेक्ष नहीं था इसलिए औरंगजेब धर्मनिरपेक्ष एजेंडे में भी फिट नहीं बैठता. दरअसल कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में औरंगाबाद का जिक्र संभाजीनगर के तौर पर किया गया था. कांग्रेस ने इसका विरोध किया था जबकि शिवसेना अरसे से औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर रखने की मांग कर रही है.