सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल के रिश्ते के रूमर ने एक बार फिर ज़ोर पकड़ लिया है. आथिया और राहुल कई बार साथ नज़र आए हैं. ताज़ा मामले में आथिया ने अपनी एक तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट की है. तस्वीर को राहुल का लाइक और कमेंट दोनों मिला है. इसी के साथ दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा एक बार फिर से गर्म हो गई. कुछ दिनों पहले भी राहुल के साथ अथिया की तस्वीरें सामने आई थीं. इन्हें देखकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.