Asteroid News: रविवार रात पृथ्वी के पास से गुजरेगा स्टेडियम से 3 गुना बड़ा Asteroid, जानिए क्या है खतरा?

Updated : Jul 24, 2021 18:46
|
Editorji News Desk

धरती की ओर एक विशाल एस्टेरॉयड (Asteroid Near Earth) तेज गति से बढ़ रहा है और संभावना जताई जा रही है कि यह एस्टेरॉयड 25 जुलाई को हमारी धरती के नजदीक से गुजरेगा. खगोल वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड का नाम 2008 जीओ 20 रखा है, और बताया है कि यह एस्टेरॉयड एक फुटबॉल स्टेडियम और ताजमहल के आकार से तीन से चार गुना बड़ा हो सकता है. NASA के वैज्ञानिकों ने बताया है कि एस्टेरॉयड की रफ्तार औसतन आठ किलोमीटर प्रति सेकेंड है. इतनी तेज गति के कारण अपने रास्ते में आने वाली सभी चीजों को यह बुरी तरह से नष्ट कर सकता है. 

नासा (Nasa) के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट के डेटाबेस के मुताबिक इस एस्टेरॉयड की चौड़ाई 97 मीटर और लंबाई 230 मीटर है, वैज्ञानिकों के मुताबिक यह एस्टेरॉयड पृथ्वी की तरफ 29 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है. और यह हमारे ग्रह से लगभग 30 से 40 लाख किलोमीटर दूर होगा. इसलिए इस एस्टेरॉयड से किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. यह पृथ्वी से बिल्कुल भी नहीं टकराएगा. 2008 GO20 रविवार को भारतीय समयानुसार रात के 11 बजकर 21 मिनट पर पृथ्वी के सबसे नजदीक रहेगा.

EarthAsteroidNASA

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?