केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम-मिजोरम बॉर्डर विवाद (Assam-Mizoram Dispute) के लिए पूर्व की सरकारों को दोषी ठहराते हुए कहा कि साजिश के तहत इसे मुद्दा बनाया गया ताकि लोग ऐसे ही लड़ते रहें. शाह बोले कि जब मेघालय, नागालैंड और मिजोरम राज्य बनाए गए थे उस समय असम को यदि 10 किलोमीटर हिस्सा और दे दिया जाता तो टकराव का कोई मुद्दा ही नहीं होता.
ये भी पढ़ें । कोविड 19 से निपटने में Ashwagandha कितना लाभदायक, UK में 2000 लोगों पर होगा ट्रायल
शाह (Amit Shah) ने कहा कि जब ये सभी राज्य बनाए गए थे, उसी समय इनकी सीमा लिख देनी चाहिए थी. शाह बोले कि वे लगातार दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि समस्या का जल्द समाधान निकाला जा सका. मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही असम और मिजोरम की सीमा पर सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच झड़प हुई थी.