असम में आसमान से बरस रही है आफत, 5 जिलों में बाढ़
Updated : Jul 09, 2019 09:03
|
Editorji News Desk
असम में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. राज्य के ऊपरी हिस्से के पांच जिलों में बाढ़ के पानी ने 43 गांवों को डूबो दिया है. लगातार हो रही बारिश से फिलहाल 13 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. जोरहाट और गोलाघाट जिलों में कई सड़कें डूब गई है. परेशानी ये भी है कि मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.
Recommended For You