असम (Assam) में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने राज्य के मंत्री और बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को नोटिस भेजा है. चुनाव आयोग ने सरमा को ये नोटिस विपक्षी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (Bodoland People's Front) के नेता हग्रामा मोहिलरी (Hagrama Mohilary) के खिलाफ कथित तौर पर धमकाने वाली टिप्पणियां करने पर जारी किया. उन्हें दो अप्रैल को शाम पांच बजे तक इस नोटिस पर जवाब देने को कहा गया है.दरअसल, कांग्रेस (Congress) ने ये आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का रुख किया था कि सरमा ने NIA का दुरुपयोग कर मोहिलरी को जेल भेजने की धमकी दी. बता दें बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट असम में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है.