Assam Mizoram Border Dispute: असम और मिजोरम (Assam and Mizoram) में सीमा विवाद के लेकर हुई खूनी झड़प के बाद भी तनाव कम नहीं हो रहा है. यहां हालात दो देशों में तनाव जैसे हो गए हैं.
एक तरफ केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने दोनों राज्यों के गृहसचिवोंके साथ बैठक की वहीं दूसरी तरफ असम ने मिजोरम की सीमा पर 4,000 सैनिकों की तैनाती का फैसला लिया है. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा है कि वह इनर लाइन फॉरेस्ट रिजर्व में अतिक्रमण का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Assam-Mizoram सीमा पर खूनी संघर्ष, असम CM बोले- जवानों की मौत के बाद 'गुंडों' ने मनाया जश्न
असम के सीएम ने कहा है कि सैटलाइट इमेजों से पता चलता है कि झूम खेती के लिए सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और जंगल साफ कर दिया गया है. सीमा के आसपास यह काम किया जा रहा है, जिसकी परमिशन नहीं दी जा सकती. असम में कछार जिले (Cachar District) की SP कुलदीप कौर ने बताया कि हालात तनावपूर्ण है. फिलहाल स्थानीय नागरिकों को ही आवाजाही की अनुमति है.
दूसरी तरफ हिंसा प्रभावित इलाकों में CRPF के जवानों को तैनात कर दिया गया है. CRPF के डीजी कुलदीप सिंह के मुताबिक दोनों राज्यों की सीमाओं के अंदर राज्य पुलिस के जवान अब भी तैनात है. उनके मुताबिक हालात फिलहाल काबू में हैं.