Border Dispute: असम मिजोरम की सरकारों का रुख नरम, दोनों मुख्यमंत्री बातचीत से मुद्दा सुलझाने को राज़ी

Updated : Aug 02, 2021 09:50
|
Editorji News Desk

असम (Assam) और मिजोरम (Mizoram) के बीच सीमा विवाद को लेकर अब तनाव कम होने की राह पर है.दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वो बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझाएंगे. मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोनों राज्यों के बीच के विवाद को बातचीत और शांतिपूर्ण रवैये के साथ सुलझा लिया जाएगा. इस बीच जोरामथंगा ने राज्य की जनता से अपील की है वो सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा पोस्ट डालने से बचें, जिससे हालात और खराब हों. जोरामथंगा के इस बयान का असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने भी स्वागत किया है.

दरअसल रविवार को गृहमंत्री अमित शाह की दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद मिजोरम के सीएम ने जानकारी दी थी कि फोन कॉल के दौरान इस बात पर निर्णय लिया गया कि सीमा विवाद का सार्थक तरीके से समाधान किया जाए.ऐसा ही कुछ असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने भी कहा है, उन्होंने लिखा कि सीएम जोरामथांगा की ओर से मीडिया में जारी बयानों में उन्होंने सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने की इच्छा व्यक्त की है और असम भी हमेशा उत्तर पूर्व की भावना को जीवित रखता चाहता है, हम अपनी सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

AssamBorder DisputeMizoram Border

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?