Bigg Boss13 फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) का नया गाना 'स्काई हाई' (Sky High Song) रिलीज हो गया है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. कुछ देर पहले ही रिलीज हुए आसिम के गाने को यू-ट्यूब पर खबर लिखे जाने तक 42 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके थे.
इस गाने में आसिम का अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है. आसिम ने जिस तरह से गाने में रैप किया है, वह देखने लायक है.गाने में आसिम के साथ उनके भाई उमर और गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना भी नजर आ रही हैं. इस गानें को आसिम ने खुद ही लिखा है. जबकि इसका म्यूजिक दिया है चरण ने.
आसिम रियाज अपने इस गाने को लेकर काफी समय से सुर्ख़ियों में बने हुए थे. ऐसे में अब उनका गाना रिलीज होने के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड हैं.