एशिया कप 2020 रद्द होगा. सौरव गांगुली ने इसकी जानकारी दे दी. लेकिन, BCCI अध्यक्ष के इस ऐलान के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ गई है. PCB के मुखिया एहसान मनी ने कहा कि उन्हें फिलहाल एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से ऐसा कुछ भी सुनने को नहीं मिला है. हो सकता है कि गांगुली के पास जो जानकारी हो मेरे पास नहीं हो. स्पोर्ट्स स्टार से बात चीत में PCB चीफ ने कहा कि एशिया कप 2020 पाकिस्तान में होना था, जिसे श्रीलंका शिफ्ट किया गया था. लेकिन इस साल कोई भी इसकी मेजबानी के लिए तैयार नहीं था. ऐसे में हमारा प्लान इसे अगले साल कराने का था. लेकिन, टूर्नामेंट के रद्द होने जैसी कोई बात नहीं थी.