Updated : Jun 17, 2019 18:06
|
Editorji News Desk
बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से लगातार हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों की मौत का आंकड़ा 121 तक पहुंच गया है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मुजफ्फरपुर के अस्पताल का दौरा किया और इस दौरान उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अश्चिनी कुमार चौबे झपकी लेते हुए नजर आए। संसद के बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि मैं मनन चिंतन भी करता हूं ना और मैं सो नहीं रहा था।