अश्विन ने डू प्लेसि और एल्गर के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड

Updated : Oct 13, 2019 16:49
|
Editorji News Desk

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अश्विन की फिरकी पुणे टेस्ट में भी छाई रही. कमाल की बात ये रही कि यहां उन्होंने डू प्लेसि और एल्गर के विकेटों के साथ खास रिकॉर्ड भी बनाया. पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में डूप्लेसि का विकेट अश्विन के खाते में आया और इसी के साथ वो उन्हें क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 5 बार आउट करने वाले गेंदबाज़ बन गए. पुणे टेस्ट की दूसरी पारी में अश्विन ने डीन एल्गर का भी विकेट लिया.  और, वो टेस्ट  में उन्हें सबसे ज्यादा 6 बार आउट करने वाले गेंदबाज़ बन गए. इस मामले में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियॉन का रिकॉर्ड तोड़ा. 

डीन एल्गरAshwinPune Testपुणे टेस्टअश्विनINDvsSADean Elgar

Recommended For You