देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana ) भी अब कोरोना की चपेट में आ गए हैं. आशुतोष की कोरोना रिपोर्ट पपॉजिटिव आई है. एक्टर ने हाल ही में कोरोना की पहली डोज भी ली थी.
उनकी पत्नी रेणुका ने खुद आशुतोष के साथ फोटो शेयर करके फैंस को बताया था कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है. इससे पहले बॉलीवुड के कई कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.