'हैट्रिक' लेकर एस्टन एगर ने T20 इंटरनेशनल में बनाया रिकॉर्ड

Updated : Feb 22, 2020 10:44
|
Editorji News Desk

एस्टन एगर T20 इंटरनेशनल में सबसे बेहतरीन फीगर वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ बन गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेले सीरीज़ के पहले T20 में एगर ने हैट्रिक के साथ 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इससे पहले T20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए बेस्ट बॉलिंग फीगर जेम्स फॉकनर के नाम था, जिन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. जोहांसबर्ग T20 में डूप्लेसि, फिलक्वायो और स्टेन का विकेट बैक टू बैक 3 गेंदों पर उखाड़ने वाले एगर... ब्रेट ली के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए T20 इंटरनेशनल हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ हैं.

हैट्रिकHat-trick

Recommended For You