मंगलवार को केंद्र सरकार ने सीबीएसई (CBSE) की बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फ़ैसला किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ आला अधिकारियों और मंत्रियों की बैठक में तय हुआ कि 2021 में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं करवायी जाएंगी. इसको लेकर टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने भी खुशी जताई, मगर अपने अलग अंदाज़ में.
अशनूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं, इन तस्वीरों के साथ अशनूर ने लिखा- 12वीं वाले मेरे इस मूड के बारे में जानते हैं.
वहीं, ईटाइम्स से बातचीत में अशनूर ने कहा कि वाकई अब अच्छा लग रहा है. अब तस्वीर साफ़ हो गयी है और मानसिक दबाव और चिंता ख़त्म हो गयी है. हम लोग लगातार इसी उधेड़बुन में थे कि एग्ज़ाम होंगे या नहीं.