अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना फैसला बदलते हुए असगर अफगान को फिर से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट का कप्तान बना दिया है. असगर फिलहाल टेस्ट टीम के कप्तान थे. और, वर्ल्ड कप से पहले उनसे ये कहकर टी20 और वनडे की कप्तानी छिन ली गई थी कि वो उनकी प्लानिंग में फिट नहीं बैठते.