विजेंदर सिंह के अजेय रथ का थमा पहिया, रूस के मुक्केबाज लोपसान से हारे

Updated : Mar 20, 2021 08:18
|
Editorji News Desk

भारत के अनुभवी मुक्केबाज विजेंदर सिंह के पेशेवर सर्किट का विजय अभियान शुक्रवार को रुक गया. विजेंदर सिंह को रूस के अर्तिश लोपसान ने ‘बैटल ऑफ शिप' मुकाबले में हरा दिया. अपना सातवां बाउट खेल रहे रूसी मुक्केबाज ने ‘मैजेस्टिक प्राइड कैसिनो’ जहाज पर हुए इस मुकाबले में जीत दर्ज करके स्थानीय दर्शकों का दिल तोड़ दिया. पांचवें दौर में एक मिनट और नौ सेकंड के बाद रेफरी ने रूसी मुक्केबाज को विजयी घोषित किया. बीजिंग ओलिंपिक 2008 के कांस्य पदक विजेता विजेंदर 2015 में पेशेवर सर्किट में उतरे थे और तब से लगातार 12 मुकाबले जीत चुके थे. वहीं इससे पहले रूस के 26 साल के लोपसान ने 6 पेशेवर मुकाबलो में भाग लिया था, जिसमें से दो नॉकआउट सहित चार जीत शामिल है.

ओलम्पिकविजेंद्र सिंहखेलरूसओलंपिकमुकाबला

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video