देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वी जयंती पर लखनऊ में कलाकारों ने अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी. ललित कला अकादमी में इस मौके पर एक पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 32 कलाकारों ने भाग लिया. उन्होंने पूर्व PM के व्यक्तित्व और कविता को 97 फीट के कैनवास पर उकेरा है. इसके अलावा कलाकारों ने अटल जी की 19 तस्वीरें भी तैयार की हैं.