भारी बर्फबारी के बीच कुपवाड़ा में सेना के जवान बने देवदूत

Updated : Jan 23, 2021 23:54
|
Editorji News Desk

कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के जवानों ने देवदूत बनकर एक महिला और नवजात बच्चे को भारी बर्फबारी के बीच हॉस्पिटल से उनके घर तक पहुंचाया. भारी बर्फबारी के बीच सेना के पास मदद के लिए फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि उसकी पत्नी और नवजात बर्फ के तूफान में फंस गए हैं. जिसके बाद आनन-फानन में घुटने तक बर्फ के बीच सेना के जवानों ने मां और नवजात को लगभग छह किलोमीटर पैदल चल सुरक्षित रूप से लालाब के सुदूर इलाके में उनके घर तक पहुंचाया. जवानों द्वारा की गई मदद से भावुक होकर नवजात के पिता ने उन्हें धन्यवाद दिया. 

.

kupwaraIndian Army

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या