अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की नई फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' (Sardar Ka Grandson) रिलीज हो गई है. Netflix पर 18 मई को रिलीज हुई अर्जुन की ये फिल्म उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को काफी पसंद आई है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने सभी फैंस से भी फिल्म देखने की गुजारिश की.
ऐसा ही कुछ अर्जुन की बहन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)ने भी किया. जाह्नवी सोशल मीडिया पर अपने भाई की फिल्म का प्रमोशन करती दिखीं. जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फैमली फोटो शेयर कर लिखा, 'सरदार का ग्रैंडसन' की फैमिली उतनी ही पागल है, जितनी हमारी फैमिली है. उन्होंने फैंस से ये फिल्म देखने की अपील की.