TV का रियेलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) भले ही अभी टीवी पर ऑन एयर न हुआ हो. लेकिन किसी न किसी वजह से शो और इससे जुड़े कंटेस्टेंट आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. अब एक्टर अर्जुन बिजलानी (arjun bijlani) और श्वेता तिवारी (shweta tiwari) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें ऐक्टर, श्वेता से पूछते हैं कि खुद को फिट रखने के लिए आप कौन सा च्यवनप्राश खाती हैं? श्वेता कहती हैं कड़ी मेहनत. पूल साइड के इस वीडियो में अभिनव शुक्ला और अनुष्का सेन भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर शो के कंटेस्टेंट की कई ग्लैमरस फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं. जिसमें सभी केप टाउन में घूमते और फोटो क्लिक करते हुए नजर आ रहे हैं.