EWS कोटे से नियुक्ति पर छिड़े घमासान के बाद उत्तर प्रदेश (UP) के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (Satish Dwivedi) के भाई डा. अरुण द्विवेदी (arun dwivedi) ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, आरोप है कि डा. अरुण ने अपनी पत्नी के नौकरी में रहते हुए भी गलत ढंग से EWS सर्टिफिकेट हासिल किया. हालांकि अरुण द्विवेदी ने व्यक्तिगत कारणों को इस्तीफे की असल वजह बताया है.
21 मई को अरुण द्विवेदी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर जुड़े थे और उनकी नियुक्ति का विपक्षी दलों ने जमकर विरोध किया था. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने कहा है कि वे एक महीने के भीतर अरुण के प्रमाणपत्र की जांच कराएंगे.