संगीत जगत की दो दिग्गज हस्तियां, संगीतकार एआर रहमान और भारतीय गीतकार गुलजार ने 'मेरी पुकार सुनो' के लिए collaborate किया है, जिसका टीजर World Music Day के दिन रिलीज किया गया.
दिग्गज जोड़ी ने पहले भी कई गानें अपने फैंस को उपहार स्वरूप दिए हैं. इस सूची में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला स्टारर फिल्म 'दिल से' के 'दिल से रे', 'छइयां छैयां' और 'ऐ अजनबी', अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या स्टारर 'गुरु' की 'तेरे बिना बेसवादी' जैसे ट्रैक शामिल हैं.