बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और राइटर अपूर्व असरानी (Apurva Asrani) ने कुछ साल पहले बताया था कि वो पुराने दोस्त सिद्धांत (Siddhant) के साथ रिलेशनशिप में हैं. लेकिन अब 14 साल बाद इन दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. अपूर्व असरानी ने सिद्धांत संग अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ जानकारी साझा की है. अपूर्व ने अपने पोस्ट में लिखा – 'आप सभी को भारी दिल के साथ बताना पड़ रहा है कि मैं और सिद्धांत अलग हो गए हैं. मुझे पता है कि LGBT समुदाय में हमें रोल मॉडल की तरह देखा जाता था. मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि इन 14 सालों का हर दिन महत्वपूर्ण था.'