Apple के पहले Foldable display iPhone की लॉन्चिंग की खबरें पिछले कई सालों से आ रही हैं. इस अपुष्ट खबर को बल तक मिला जब Apple tracker MacRumours में ऐपल एनालिस्ट मिंग-ची कुओ (Ming-Chi Kuo) ने अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन की स्क्रीन साइज और कुछ अन्य फीचर रिवील किया.
बकौल मिंग, 8 इंच वाले फोल्डेबल iPhone की डिस्प्ले की सप्लायर्स Samsung होगी, जबकि सिल्वर नैनोवायर टच टेक्नोलॉजी को TPK ने डेवलप किया है. डिस्प्ले पैनल के लिए सैमसंग के अलावा Nikko के साथ भी बात चल रही है, जबकि फोल्डेबल आईफोन को असेंबल करने के लिए ताइवान की कंपनी Hon Hai से बात हो रही है. Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में लॉन्च होने वाले फोल्डेबल iPhone की 15 से 20 मिलियन यूनिट के शिपमेंट का टारगेट तय किया गया है.