Apple भारत में इस दिन लॉन्च करेगा अपना पहला online store

Updated : Sep 18, 2020 13:50
|
Editorji News Desk

Apple भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर 23 सितंबर को लॉन्च करेगा. Apple CEO Tim Cook ने इसकी आधिकारिक घोषणा की. कंपनी फेस्टिव सीजन से पहले इसकी शुरुआत करना चाहती है क्योंकि फेस्टिव सीजन हर साल रिटेलर्स के लिए बिक्री के लिहाज से बेहतर मौका होता है. कंपनी अभी भारत में अपने प्रोडक्ट्स थर्ड पार्टी वेंडर्स और ई कॉमर्स साइट जैसे Amazon और Flipkart के जरिए बेचती है. Apple फिलहाल दक्षिण भारतीय राज्यों में फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन के प्लांट्स में iPhone 11 सहित कुछ स्मार्टफोन्स असेंबल करता है.

OnlineFlipkart

Recommended For You