APJ Abdul Kalam Death Anniversary: देश अब्दुल कलाम के रूप में मिले एक 'महामानव' को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर याद कर रहा है. अपनी जीवन यात्रा और विचारों से करोड़ों लोगों के आदर्श बने एपीजे अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को मेघालय के शिलांग में हुआ था. 'भारत रत्न' से सम्मानित और 'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने हमेशा शिक्षा को सर्वोपरि माना और अपने निधन के रोज भी वो छात्रों को लेक्चर ही दे रहे थे.
देश-विदेश के 48 विश्वविद्यालयों और संस्थानों से डॉक्टरेट की उपाधि पाने वाले अब्दुल कलाम के नाम एक से बढ़ कर एक ख्यातियां हैं. अपने जीवन में उन्होंने 25 किताबें लिखीं और अब एक नजर उनके दिए कुछ अनमोल विचारों पर:-
'अग्नि की उड़ान' वाला 'महामानव'
\\\ सपने वो नहीं हैं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते
\\\ अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं तो पहले आपको सूरज की तरह तपना होगा
\\\ इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं
\\\ कभी हार मत मानो, आज कठिन है, कल और भी बदतर होगा लेकिन परसों धूप अवश्य खिलेगी
\\\ शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा