भारत के पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती पर भारत के मिसाइल मैन को बॉलीवुड सेलेब्स ने भी याद किया. अनुष्का शर्मा, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर और कंगना रनौत ने इस दूरदर्शी नेता को याद करते हुए उनकी खूबियों का बखान किया.
अनुष्का ने लिखा कि कलाम सर ने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया है. हम हमेशा आपके दिखाए मार्ग पर चलते रहेंगे. वहीं आयुष्मान खुराना ने लिखा कि आपके आस-पास का वातावरण कैसा भी हो देश की अखंडता बनाए रखना हमेशा सम्भव है.