एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Shrama) ने उन गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शेयर किया है, जिन्हें इस कठिन समय के दौरान चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है.
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने #HappyToHelp पहल के तहत एक नया हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है जो गर्भवती मां को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता में मदद करेगा.
बता दें अनुष्का और विराट कोहली ने हाल ही में COVID-19 राहत सहायता के लिए धन जुटाने के लिए एक फंडराइज़र कैंपेन शुरू किया था. दंपति ने एक धन्यवाद वीडियो पोस्ट किया जब वो 11 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रहे.