एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेटी वामिका(Vamika) के जन्म के तीन महीने बाद ही काम पर लौट आई हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के पॉप्युलर शो ‘Simi Garewal Selects India’s Most Desirable’ का में अनुष्का अपनी शादी के बाद काम करने के बारे में बताती नजर आ रही हैं.
वीडियो में अनुष्का कहती नजर आ रही हैं कि, 'हां मैं शादी करना चाहती हूं, मैं बच्चे चाहती हूं और जब मैं शादी करूंगी तो फिर शायद काम नहीं करना चाहूंगी.'