बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति विराट कोहली (Virat kohli) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ इंग्लैंड में समय बिता रही हैं. एक्ट्रेस का नया लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल बेटी वामिका के जन्म के बाद उन्होंने अब नया हेयरकट (New Haircut ) करवाया. इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं. साथ ही दोस्त सोनम कपूर को शुक्रिया भी कहा
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो छोटे बालों में नजर आ रही हैं. अपने नए हेयरकट की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- जब बेबी पैदा होने के बाद हेयरफॉल की वजह से आप अच्छे हेयरकट की और ज्यादा तारीफ करने लगें. सोनम अपने शानदार हेयरस्टाइलिस्ट से कनेक्ट करवाने के लिए शुक्रिया.