विराट कोहली (Virat Kohli) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने फैन्स के लिए एक लाइव सेशन रखा था, जिसमें फैंस ने उनसे कई अलग-अलग तरह के सवाल पूछे, जिनमें से कुछ चुनिंदा सवालों के जवाब क्रिकेटर ने दिए. इस लाइव सवाल-जवाब सेशन में विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जो कि इस वक्त सुर्खियों में है.
अनुष्का ने भी मस्ती करते हुए विराट से पूछा कि उन्होंने उनके हेडफोंस कहां रखे हैं? जिस पर विराट ने रिप्लाई किया, 'हमेशा बेड के साइड वाले टेबल पर..लव'.
इस सेशन में एक फैन ने विराट से उनकी बेटी वामिका के नाम का मतलब और उसकी झलक देखने के बारे में पूछा? इस पर विराट ने कहा कि 'वामिका मां दुर्गा का दूसरा नाम है. तो वहीं बेटी की तस्वीर दिखाने पर कहा कि हमने डिसाइड किया है कि हम अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर एक्स्पोज नहीं करेंगे, जब तक कि उसे इन सब चीजों की समझ न आ जाए.'