मीडिया समूह ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों (IT Raid) को लेकर विपक्ष के लगातार हमले झेल रही केंद्र सरकार ने सफाई दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने विपक्ष के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि एजेंसियां अपना काम करती हैं और इनमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होता.
संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए ठाकुर बोले कि सभी को पूरी जानकारी जरूर लेनी चाहिए, कई बार जानकारी के अभाव में बहुत सारे ऐसे विषय होते हैं जो सत्य से परे होते हैं. मालूम हो कि कोरोना महामारी के दौरान सरकारी इंतजामों की लगातार आलोचना कर रहे दैनिक भास्कर समूह के कई मालिकों और संस्थान पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं. विपक्षी पार्टियों ने इस कार्रवाई को पत्रकारिता पर केंद्र का प्रहार कह कर हमला किया है.
यह भी पढ़ें । Income Tax Raid: भास्कर समूह के मालिकों और संस्थान पर आयकर विभाग का छापा